Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर। जालौर व सिरोही से चार बार चुने गये सांसद तथा देश के पूर्व गृृहमंत्री बूटा सिंह का 86 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। पूर्व गृह मंत्री लम्बे समय से बीमार थे तथा गत तीन माह से एम्स दिल्ली में भर्ती थे। जहां उनका इलाज चल रहा था। पूर्व गृहमंत्री के पुत्र अमरिंदर सिंह लवली ने फेसबुक पर उनकी मृत्यु की सूचना शेयर कर जानकारी दी है। पूर्व गृह मंत्री एवं दलीतों के मसीहा कहे जाने वाले बुटा सिंह के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताते हुए कहा कि राजस्थान के पूर्व सांसद बूटा सिंह जी के निधन की खबर दु:खद है। इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना ईश्वर उन्हें यह कठिन वक्त में सहन करने की शक्ति प्रदान करें व उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। बूंटासिंह के निधन पर कांगे्रेस के अनेक मंत्री व नेताओं ने भी शोक प्रकट किया है।