Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर। किसान आंदोलन के समर्थन में कांगे्रसीयों द्वारा शुक्रवार को सिविल लाइन फाटक पर दिये गये धरने व प्रदर्शन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्री शामिल नही हुए। राजनीतिक सुत्रों के अनुसार धरने में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट धरना प्रारम्भ होते ही जल्दी ही आ गये थे। पायलट की उपस्थिति के कारण शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल धरने में पहुंंच कर भी स्टेज पर नही गये जबकि अनेक कांग्रेसीयों ने स्टेज पर बुलाने हेतु नीचे पास आकर आग्रह भी किया। वही माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी धरने व प्रर्दशन में पायलट की उपस्थिति के कारण ही शामिल नही हुए। प्रर्दशन में प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा सहित चार मंत्री व अनेक विधायकों सहित अनेक कांग्रेसी कार्यक्रर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल भवन का घेराव किया।