Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर। कृषि कानूनों के विरोध में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने शहीद स्मारक पर रविवार को धरना दिया। इसी बहाने 141 दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक साथ मंच साझा किया। इससे पूर्व दोनों नेता 12 अगस्त 2020 को मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक संकट होने के दौरान एक साथ मंच साझा किया था। धरने के बहाने 8 माह बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में भारी जन समुदाय के साथ बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम लिया वहीं सचिन पायलट ने भी अपने संबोधन में गहलोत व डोटासरा का नाम लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कानून के विरोध में दिए गए धरने में भाजपा, मीडिया व राजनीतिक लोगों को यह मैसेज भी देने में सफल रहे कि कांग्रेस के साथ 120 से अधिक विधायक हैं। धरने के दौरान पायलट के अधिकतर विधायक भी गहलोत की पूरी हाजिरी देते हुए देखे गए। आज शाम 7:30 बजे नव वर्ष के उपलक्ष में मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के मंत्रियों व विधायकों को रात्रि भोज भी दिया जाएगा। धरने में 1 दर्जन से अधिक वक्ताओं ने किसानों की पैरवी करते हुए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों को वापस लेने की अपील की।वहीं राज्यपाल को राज्य सरकार द्वारा कृषि सुधार बिलों को राष्ट्रपति के पास भेजने की अपील की गई।