Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
बिहार की पिरपैती भागलपुर से पवन पांडेय पिरपैती प्रखंड के शादीपुर स्थित अखिलेश सिन्हा के आवासीय परिसर में प्रखंड जदयू अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता की अध्यक्षता में एवं विधानसभा संगठन प्रभारी मनोज पासवान की उपस्थिति में शादी शिवानपुर एवं हरिन-कोल पंचायत के सभी बूथों पर अध्यक्ष एवं सचिव का मनोनय किया गया। वही विधानसभा प्रभारी मनोज पासवान के प्रथम बार पिरपैती विधानसभा आगमन पर प्रखंड अध्यक्ष विवेका नंद गुप्ता ने अंग वस्त्र एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही प्रखंड अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि 5 दिसंबर से पहले पिरपैती प्रखंड के सभी बूथों पर अध्यक्ष और सचिव का मनोनय कर दिया जाएगा। वही विधानसभा प्रभारी मनोज पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देशानुसार जदयू को हर घर तक पहुंचाने के अभियान के तहत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मौके पर महासचिव संजय सिन्हा ,प्रवक्ता फनी कांत सिन्हा, दिलीप, गोपाल सिंह, संदीप कुमार आर्य ,रवि शंकर सिन्हा, पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, मो हकीम सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे