Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
श्रीगंगानगर। राहुल गांधी के राजस्थान आगमन से लेकर प्रस्तान तक राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अधिकतर समय उनके साथ रहेगें। रात्रि विश्राम राहुल गांधी श्री गंगानगर में ही करेगें तो उनके साथ ही गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल व अजय माकन सहित अन्य नेता भी रहेगें।
शुक्रवार को दो किसान महापंचायत करने के बाद शनिवार को भी दो किसान महापंचायत व ट्रैक्टर रैली का आयोजन भी किया जाऐगा। महापंचायतों के संबोधन में राहुल गांधी के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा व अजय माकन का संबोधन करवाया जा रहा है। स्थानीय नेताओं में से एक मुख्य कार्यकर्ता से धन्यवाद ज्ञापित करवाया जा रहा है।
किसान विरोधी बिलों के कारण महापंचायतों में हो रही भारी संख्या में किसानों की उपस्थित हो रही है। भारी संख्या में उपस्थिति होने के कारण स्थानीय नेता भी बेहद खुश नजर आ रहे है। किसान महापंचायतों का पूरा प्रबंधन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पीसीसी चीफ डोटासरा के अनुसार ही हो रहा है वही वक्ताओं के नाम भी इन्ही के द्वारा तय किये जा रहे है जो संख्या बहुत ही सीमित है।